Hair Mask For White Hair: सफ़ेद या सिल्वर रंग बालों को हेल्दी बनाए रखने के लिए खास देखभाल की जरूरत होती है, और एक न्यूट्रिशियस से भरपूर हेयर मास्क आपके बालों की देखभाल के लिए फायदेमंद हो सकता है। सफेद बालों में अक्सर रूखेपन की संभावना ज्यादा होती है साथ ही साथ पीलापन और बेजान होने की समस्या आम हैं।
इसलिए हमें हमेशा एक इफेक्टिव हेयर मास्क बनाने में उन सामग्रियों को शामिल करना चाहिए जो इन परेशानियों का समाधान करते हैं। चलिए आज के इस लेख में आपको बताते है कि चुटकी भर हल्दी पावडर सफेद बालों को कैसे काला कर सकता है।
हल्दी पाउडर से सफेद बालों के लिए घरेलू हेयर मास्क बनाएं – Make Homemade Hair Mask For White Hair With Turmeric Powder
हल्दी पाउडर से बालों को काला करने के लिए कुछ चरण नीचे के सेक्शन में दिए गए है-
चाहिए क्या? – हल्दी पाउडर, नारियल तेल, मिक्सिंग बाउल, एक ब्रश या फिर एप्लीकेटर और तौलिया।
अब सभी सामग्रियों को मिलाएं – एक बाउल में, 2-3 बड़े चम्मच हल्दी पाउडर निकालें फिर इसे गर्म लोहे के तवे पर तब तक जलाएं जब तक यह काला पाउडर न बन जाएं फिर इसमें इतना नारियल तेल मिलाएं की वह गाढ़ा पेस्ट बन जाए। नारियल का तेल बालों को पोषण देने के साथ साथ मिश्रण को बांधने में मदद करता है। यह जरूर ध्यान दे कि इसमें कोई गांठ न रहे।
कैसे लगाएं – अब सबसे पहले अपने बालों को सेक्शन में बांट लीजिए इससे आप आसानी से सभी बालों में मिश्रण को लगा पाएंगे। अब ब्रश या एप्लीकेटर की मदद से हल्दी के पेस्ट को बालों के सभी भाग और जड़ों तक लगाना शुरू करें। इस मिश्रण को अपने बालों में धीरे से मसाज करें। पेस्ट को समान रूप से बालों में फैलाने के लिए चौड़े दांतों वाली कंघी का उपयोग कर सकते है।
एक बार जब आपके बाल में मास्क पूरी तरह से लग जाएं, तो उन्हें एक ढीला जुड़ा बनाकर बांध लें या अपने बालों को लपेटने के लिए शॉवर कैप का उपयोग करें। यह गर्मी बनाए रखने में मदद करता है और कलर अब्सोर्पेशन प्रोसेस को बढ़ाता है। हल्दी मिश्रण को अपने बालों पर कम से कम 1-2 घंटे तक लगा रहने दें। आप इसे जितनी देर तक छोड़ेंगे, रंग उतना ही अधिक दिख सकता है। एक बात और गर्माहट के लिए आप अपने बालों को गर्म तौलिये से भी ढक सकते हैं।
1 से 2 घंटे का समय बीत जाने के बाद अपने बालों को गुनगुने पानी से अच्छी तरह धो लें। ज्यादा गर्म पानी का उपयोग करने से बचें, आवश्यक हो तो आप हल्के सल्फेट-मुक्त शैम्पू का उपयोग बालों को धोने के लिए कर सकते हैं।
सफेद बालों के लिए हेयर मास्क से जुड़ी सावधानियां – Precautions Related To Hair Mask For White Hair
- हल्दी का रंग स्किन पर न लगे इसके लिए अपनी त्वचा, हेयरलाइन, कान और गर्दन पर पेट्रोलियम जेली या मॉइस्चराइजर लगाएं। क्योंकि हल्दी में एक चमकीला पीला रंग होता है जो त्वचा को अस्थायी रूप से रंग सकता है।
- हल्दी रूखी हो सकती है इसलिए बालों में नमी पहुंचने के लिए अपने बालों में कंडीशनर लगा सकते है।
- खास बात हीट स्टाइलिंग टूल का उपयोग करने के बजाय अपने बालों को हवा में सूखने दें। इससे बालों के रंग को सेट होने मदद मिल सकती है।
- इसके अलावा, यह सलाह दी जाती है कि मिश्रण को अपने पूरे सिर पर लगाने से पहले एक पैच टेस्ट जरूर कर लें ताकि यह आपको किसी भी तरह का कोई रिएक्शन न पहुंचा सके।


