EV Fire Reason: इन वजहों से इलेक्ट्रिक वाहन बन जाते हैं आग का गोला, आप भी चला रहे तो संभल जाएं

0
2

हाइलाइट्स

इलेक्ट्रिक वाहनों में आग के मामले तेजी से बढ़े हैं.
इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग के कई मामले आए सामने.
कई वजह से ई-वाहनों में लगती है आग.

EV Fire Causes: भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल काफी लोकप्रिय हैं. खासकर इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की डिमांड दिनों दिन बढ़ती जा रही है. हालांकि, बीच-बीच में कुछ ऐसी घटनाएं सामने आती रहती हैं जो इलेक्ट्रिक वाहनों की सुरक्षा के प्रति हमारे मन में शक पैदा कर देती हैं. भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री तो बढ़ रही है, लेकिन इसके साथ ही इनमें आग लगने के मामले भी बढ़े हैं. फिर चाहे इलेक्ट्रिक स्कूटर हों या इलेक्ट्रिक कार, इनमें आग लगने की कई घटनाओं को हम देख चुके हैं. यहां हम उन कारणों के बारे में बता रहे हैं जो इलेक्ट्रिक वाहनों में आग लगने की वजह बनती हैं.

जरूरत से ज्यादा हीटिंग
ये किसी भी इलेक्ट्रिक वाहन में आग लगने की सबसे बड़ी वजह है. अगर इलेक्ट्रिक वाहन के कंपोनेंट जरूरत से ज्यादा गर्म हो जाते हैं तो उनमें आग लगने का खतरा बढ़ जाता है. इलेक्ट्रिक वाहनों में आग लगने के कई मामलों में बैटरी और कंपोनेंट का हद से ज्यादा गर्म होना पाया गया है. इसके अलावा, गर्मियों के मौसम में भी इलेक्ट्रिक वाहनों में आग लगने के मामले बढ़ने लगते हैं. बैटरी में गड़बड़ी या वायरिंग और वेल्डिंग में खराबी के वजह से बैटरी हीट होने लगती है. गर्म मौसम के वजह से भी बैटरी हद से ज्यादा हीट हो जाती है.

मैन्युफैक्चरिंग डिफेक्ट
इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग लगने की एक और बड़ी वजह मैन्युफैक्चरिंग डिफेक्ट भी होता है. दरअसल, इलेक्ट्रिक वाहन की बैटरी को कई तरह के केमिकल कम्पोनेंट से तैयार किया जाता है. अगर बैटरी को पैक करते समय कुछ गड़बड़ी हो जाए या कोई कम्पोनेंट खुला रह जाए तो इस तरह के मैन्युफैक्चरिंग डिफेक्ट से इलेक्ट्रिक वाहन में आग लग सकती है. इलेक्ट्रिक स्कूटर में गलत वायरिंग और वेल्डिंग से भी आग लगने का खतरा होता है.

खराब बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम
इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी के टेम्प्रेचर को नियंत्रित रखने और लंबी रेंज के लिए बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम (बीएमएस) जिम्मेदार होता है. अगर बीएमएस बैटरी के टेम्प्रेचर को ठीक तरह से नियंत्रित करने में सक्षम नहीं है तो ऐसे में स्कूटर के कुछ देर चलने पर ही बैटरी हीट होने लगती है. इससे इलेक्ट्रिक वाहन में कई जगह शार्ट सर्किट से आग भी लग सकती है.

पानी से भी नुकसान
इलेक्ट्रिक वाहनों को पानी से भी काफी नुकसान पहुंचता है. पानी अगर किसी तरह बैटरी तक पहुंच जाए तो इससे शार्ट सर्किट हो सकती है. आपको बता दें कि इलेक्ट्रिक वाहनों की बैटरी लिथियम से बनाई जाती है जो काफी रिएक्टिव धातु है. पानी से संपर्क में आते ही बैटरी में मौजूद लिथियम रिएक्शन से जलने लगता है और इसमें आग लग जाती है.

Tags: Auto News, Electric Vehicles

#Fire #Reason #इन #वजह #स #इलकटरक #वहन #बन #जत #ह #आग #क #गल #आप #भ #चल #रह #त #सभल #जए

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here