Asus का जबरदस्त गेमिंग फोन होने जा रहा है लॉन्च, वो भी 6000 mAh बैटरी और 88W फास्ट चार्जिंग के साथ

0
24

गेम खेलने वालों के लिए यह काफी खुशी वाली खबर होगी। आपको बता दें कि Asus द्वारा भारत के मार्केट में एक जबरदस्त गेमिंग स्मार्टफोन लॉन्च होने जा रहा है। Asus के स्मार्टफोन को गेमिंग के लिए काफी पसंद किया जाता है। ऐसे में एक और जबरदस्त स्मार्टफोन मार्केट में आने वाला है। इस फोन के डिजाइन से लेकर इसके फिचर्स सभी काफी बेहतरीन होने वाले हैं।

आपको बता दें कि इस नए स्मार्टफोन का नाम Asus ROG Phone 8 है। आज हम इस पोस्ट में Asus ROG Phone8 स्मार्टफोन के सभी चीजों के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। इसके फीचर्स से लेकर यह फोन कब लॉन्च होगा? यह सब जानकारी आपको हम बताने वाले हैं।

Asus ROG Phone 8 Gaming phone

Asus द्वारा मार्केट में नया गेमिंग स्मार्टफोन लॉन्च होने वाला है। Asus ROG Phone 8 में 6000mAh बैटरी और 88W चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। साथ ही यह फोन लेटेस्ट एंड्राइड वर्जन 14 के साथ मार्केट में लॉन्च होने वाला है। इसके बाकी के फीचर्स के बारे में हमने नीचे टेबल में जानकारी दी है।

Brand Asus
Model ROG Phone 8
Processor Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 Chipset, 3.3 GHz Octa-Core Processor
OS Android v14
RAM 16GB
ROM 512GB
Front Camera 32MP
Rear Camera 108MP
Network  Type 5g
Sim Type Dual Sim
Battery 6000mAh

कब होगा भारत में Asus का नया गेमिंग स्मार्टफोन लॉन्च?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एसुस कंपनी द्वारा हाल ही में सोशल मीडिया पर जानकारी दी गई है। उनके पोस्ट के मुताबिक 8 जनवरी 2024 को इसका नया स्मार्टफोन Asus ROG Phone 8 भारत में लॉन्च किया जाएगा।

Read Also: OnePlus के इस नये 5G Smartphone की कैमरा क्‍वालिटी DSLR को भी फेल कर देगी, जाने फीचर्स 

Features of Asus ROG Phone 8

अब आपको हम इस गेमिंग स्मार्टफोन से जुड़ी सारी स्पेसिफिकेशन के बारे में विस्तार से बताएंगे।

  • बात की इस फोन के डिस्प्ले की तो यह फोन 6.82 इंच के साथ AMOLED डिस्प्ले के साथ मिलता है।
  • 16GB RAM के साथ साथ इसमें आपको 512GB स्टोरेज का ऑप्शन दिया गया है।
  • इस फोन में आपको ड्यूल कैमरा वह भी बेहतरीन मेगापिक्सल के साथ मिला है। जिसमें Rear camera 108MP का होता है। वही front camera 32MP का होता है।
  • देखा जाए इस फोन की बैटरी को तो इस फोन में 6600 mAh की बैटरी के साथ साथ 88W का चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। इसकी मदद से फोन जल्दी चार्ज होगा और काफी समय तक चलता रहेगा।
  • इस फोन में 10W का रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट USB Type-C पोर्ट के साथ दिया गया है। यानी कि आप इस फोन को फुल चार्ज करते हैं। तो उसके बाद आप तकरीबन 9 से 10 घंटे तक लगातार गेम खेल सकते हैं।

Read Also: 24 GB RAM और दमदार प्रोसेसर के साथ बाजार में धुम मचाने आ रहा है Asus का Smartphone 

Price of Asus ROG Phone 8 Gaming smartphone

अभी तक Asus कंपनी द्वारा इस Asus ROG Phone 8 गेमिंग स्माटफोन के कीमतों से जुड़ी कोई खास जानकारी नहीं दी गई है। केवल कुछ खास और फेमस टेक्नोलॉजी वेबसाइट्स जैसे Smartprix और 91 मोबाइल्स। इनके द्वारा ऐसा बताया जा रहा है कि भारत में शायद इस फोन की कीमत 79,990 रुपए रखी जायेगी। और इन्हीं दामों में इस फोन को लांच किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here