मारुति हो या टाटा, सबके बिजनेस को घाटा… 2023 में इस कंपनी ने बेची दुनिया में सबसे ज्यादा कारें

0
3

हाइलाइट्स

टोयोटा की सालाना बिक्री 1 करोड़ यूनिट्स के पार हुई.
ग्लोबल बिक्री में 7.2% की बढ़ोतरी दर्ज की.
फॉक्सवैगन समूह 92 लाख यूनिट्स के साथ दूसरे नंबर पर.

Toyota Vehicle Sales: टोयोटा मोटर ने 2023 में 1.12 करोड़ यूनिट्स की सालाना बिक्री का रिकॉर्ड दर्ज किया है, जिसके चलते ये लगातार चौथे साल दुनिया की सबसे ज्यादा गाड़ियों की बिक्री करने वाली कार कंपनी बन गई है. जापानी वाहन निर्माता ने पिछले साल अपनी गाड़ियों की ग्लोबल बिक्री में 7.2% की बढ़ोतरी दर्ज की, जिसमें छोटी कार निर्माता यूनिट्स दाइहात्सु और ट्रक यूनिट हिनो मोटर्स की बिक्री भी शामिल है.

टोयोटा की ग्लोबल ग्रुप की बिक्री अब पिछले 10 वर्षों में से नौ में 1 करोड़ यूनिट्स गाड़ियों से ऊपर चली गई है. साल 2020 में कोविड-19 महामारी ने ऑटो सेक्टर को झटका लगा था जिससे टोयोटा की बिक्री भी प्रभावित हुई थी.

दूसरे नंबर पर, दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल ग्रुप जर्मनी की कार निर्माता कंपनी फॉक्सवैगन समूह (Volkswagen Group) रही. जिसने पिछले साल 9.2 मिलियन (92 लाख) कारों की बिक्री के साथ, 12% की बढ़ोतरी दर्ज की है, जो सप्लाई चेन में होने वाली परेशानी के साथ साथ, महामारी के बाद जारी रिकवरी को भी दर्शाता है.

हाल ही में जारी हुए आंकड़ों से पता चलता है कि, टोयोटा के केवल मूल गाड़ियों की बिक्री जिसमें लेक्सस ब्रांड भी शामिल हैं, ने 2023 में 13 लाख यूनिट्स का रिकॉर्ड बनाया. इसमें लगभग एक तिहाई हाइब्रिड (गैसोलीन-इलेक्ट्रिक) कारों की हिस्सेदारी थी और बैटरी इलेक्ट्रिक व्हीकल (BEV) की हिस्सेदारी 1% से भी कम है.

भारत में भी टोयोटा की गाड़ियों को काफी ज्यादा पसंद किया जाता है. भारत में टोयोटा की सबसे ज्यादा बिकने वाले मॉडल्स में टोयोटा ग्लैंजा, इनोवा क्रिस्टा, अर्बन क्रूजर हायराइडरऔर फॉर्च्यूनर जैसी गाड़ियां शामिल हैं.

Tags: Auto News, Cars, Toyota Motors

#मरत #ह #य #टट #सबक #बजनस #क #घट.. #म #इस #कपन #न #बच #दनय #म #सबस #जयद #कर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here