Budget 2024: भारतीयों ने 10 साल में खरीदी 21 करोड़ गाड़ियां, 1 साल में बिक गए 15 लाख ई-वाहन

0
5

हाइलाइट्स

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद में बजट पर पेश किया अभिभाषण.
वाहनों की बिक्री से जुड़े आंकड़ों को किया पेश.
10 साल में बिक गए 21 करोड़ वाहन.

नई दिल्ली. बुधवार को संसद के 2024 बजट सत्र की औपचारिक रूप से शुरुआत हो गई है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद में बजट पर अभिभाषण पेश किया है. राष्ट्रपति ने कहा है कि पिछला वर्ष भारत की अर्थव्यवस्था के लिए बेहतरीन रहा और भारत सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बनकर सामने आया. उन्होंने देश में ऑटोमोबाइल की बिक्री के कुछ आंकड़े भी सामने रखे.

राष्ट्रपति ने अपने भाषण में कहा कि पिछले 10 वर्षों में देश के लोगों ने 21 करोड़ से अधिक वाहन खरीदे हैं. साल 2014-15 में जहां केवल 2,000 इलेक्ट्रिक वाहन ही बिके थे, वहीं 2023-24 में दिसंबर माह तक 15 लाख से ज्यादा इलेक्ट्रिक वाहन बिक चुके हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा है कि पिछले दशक में सरकार ने सुशासन और पारदर्शिता को अर्थव्यवस्था का मुख्य आधार बनाया है, इस वजह से भारत बड़े आर्थिक सुधार का साक्षी बना है.

पिछले 10 वर्षों में भारत ने कैसे प्रगति की है, इस पर विचार करते हुए उन्होंने कहा, “2014 से पहले 10 वर्षों में लगभग 13 करोड़ वाहन बेचे गए थे. पिछले 10 वर्षों में, देशवासियों ने 21 करोड़ से अधिक वाहन खरीदे हैं.” राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि देश में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री भी कई गुना बढ़ गई है.

सर्कुलर इकोनॉमी पर सरकार के नजरिए पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा, “पृथ्वी में महत्वपूर्ण खनिजों की मात्रा सीमित है. यही कारण है कि सरकार सर्कुलर इकोनॉमी को प्रोत्साहित कर रही है. भारत की पहली ‘वाहन स्क्रैपेज नीति’ भी इसी लक्ष्य को हासिल करना चाहती है.”

Tags: Auto News, Budget session, President Draupadi Murmu

#Budget #भरतय #न #सल #म #खरद #करड #गडय #सल #म #बक #गए #लख #ईवहन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here