‘निकले थे महंगा iPhone खरीदने, पसंद आ गया 30 हजार का ये सर्वगुण संपन्न फोन’

    0
    3

    home / photo gallery / tech /

    ‘निकले थे महंगा iPhone खरीदने, पसंद आ गया 30 हजार का ये सर्वगुण संपन्न फोन’

    Best Phone Under Rs 30000: आमतौर पर लोग थोड़ा बजट बढ़ाने के बाद iPhone खरीदने के बारे में जरूरत सोचने लगते हैं. क्योंकि, iPhone काफी सिक्योर होते हैं और लोग इसे स्टेटस सिंबल के तौर पर भी काफी पसंद करते हैं. लेकिन, ऐसा नहीं है कि Android में अच्छे ऑप्शन नहीं होते हैं. अगर दो-तीन जनरेशन पुराने iPhone यानी iPhone 12 की बात करें तो इसके 64GB वेरिएंट की बिक्री अभी अमेजन से 53,999 रुपये में हो रही है. लेकिन, अगर आप इतना पैसा नहीं लगाना चाहते तो हम आपको 30 हजार में मिल रहे एक ऐसे एंड्रॉयड फोन के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में जानकर आप कहेंगे, ‘निकले थे महंगा iPhone खरीदने, पसंद आ गया 30 हजार का ये सर्वगुण संपन्न फोन’.

    01

    Realme

    दरअसल हम यहां नए Realme 12 Pro+ 5G के बारे में आपको बताने जा रहे हैं. ये फोन फिलहाल प्री-बुकिंग के लिए कंपनी की साइट पर उपलब्ध है. इसकी बिक्री 6 फरवरी से शुरू होगी. Realme 12 Pro+ 5G की शुरुआती कीमत 29,999 रुपये रखी गई है. इस कीमत में फोन का 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट मिल जाएगा. (Image- Realme)

    02

    Realme

    30 हजार रुपये के इस फोन के ऑन-पेपर स्पेसिफिकेशन्स इतने कमाल के हैं कि इसे एक अच्छा ऑलराउंडर कहा जा सकता है. इसी वजह से महंगा iPhone छोड़ ग्राहक इसे खरीदना पसंद कर सकते हैं. (Image- Realme)

    03

    Realme

    क्या हैं Realme 12 Pro+ 5G के स्पेसिफिकेशन्स: डुअल-सिम (नैनो) सपोर्ट वाला ये स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 बेस्ड realme UI 5.0 पर चलता है और इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.7-इंच फुल-HD+ (1,080×2,400 पिक्सल) कर्व्ड OLED डिस्प्ले दिया गया है. इस डिस्प्ले में 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 800 nits की पीक ब्राइटनेस भी दी गई है. (Image- Realme)

    04

    Realme

    इस फोन में Adreno 710 GPU और 12GB तक रैम के साथ Qualcomm Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर मौजूद है. वहीं, वर्चुअल रैम सपोर्ट होने की वजह से रैम को 24GB तक बढ़ाया भी जा सकता है. फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP Sony IMX 890 सेंसर, ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS), 4-इन-1 पिक्सल फ्यूजन टेक्नोलॉजी और 1/1.56-इंच सेंसर के साथ दिया गया है. (Image- Realme)

    05

    Realme

    इस कैमरा सेटअप में OIS और 3x ऑप्टिकल जूम के साथ एक 64MP कैमरा और एक 8MP अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा दिया गया है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन के फ्रंट में 32MP कैमरा मौजूद है. इस कैमरा सेटअप में 120X डिजिटल जूम सपोर्ट भी दिया गया है. इस फोन में ग्राहकों को Dolby Atmos साउंड टेक्नोलॉजी के साथ Hi-Res डुअल स्पीकर्स भी मिलेंगे. (Image- Realme)

    06

    Realme

    Realme 12 Pro+ 5G की बैटरी 5,000mAh की है और यहां 67W SuperVOOC चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है. कंपनी के दावे के मुताबिक इससे फोन महज 48 मिनट में 100 प्रतिशत चार्ज हो जाएगा. इसकी थिकनेस 8.75mm है और इसका वजन 196 ग्राम है. (Image- Realme)

    अगली गैलरी

    अगली गैलरी

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here